6.81 लाख करोड़ की दौलत फिर भी जीरो सैलेरी, जानें मुकेश अंबानी क्यों कर रहे हैं ऐसा

Mukesh Ambani Birthday and His Salary in Reliance Industries : आज मुकेश अंबानी अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अंबानी ने बीते 2 सालों से कोई सैलेरी नहीं ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुकेश अंबानी इस समय एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं
  • उन्होंने बीते 2 सालों में कंपनी से कोई सैलेरी नहीं ली है
  • अंबानी भारत में टॉप सैलेरी पाने वाले सीईओ में से एक रहे हैं

Mukesh Ambani Birthday & His Salary in Reliance Industries : आज मुकेश अंबानी का 66वां जन्मदिन है। 2002 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमान संभालने वाले मुकेश अंबानी से जुड़ी कई प्रमुख बाते हैं। इनमें से एक है उनकी सैलेरी। बीते 15 सालों में जहां एक तरफ रिलायंस का शेयर करीब 270 फीसदी ऊपर चढ़ा है, वहीं अंबानी की सैलेरी घट कर 'जीरो' हो गई। 2007-08 में उनकी सालाना सैलेरी 44.02 करोड़ रु थी। जबकि बीते 2 वित्त वर्षों यानी 2020-21 और 2021-22 में उन्होंने कंपनी से एक रुपया भी नहीं लिया। अपनी मर्जी से उन्होंने जीरो सैलेरी ली।

Mukesh Ambani Birthday & His Salary

मुकेश अंबानी दो सालों से 'जीरो' सैलेरी ले रहे हैं

छोड़ दिए सारे बेनेफिट

बीते दोनों वित्त वर्षों में, अंबानी ने बतौर रिलायंस सीएमडी कंपनी से कोई अलाउंस, अनुलाभ, रिटायरमेंट बेनेफिट, कमीशन या स्टॉक ऑप्शन नहीं लिया। जबकि अंबानी को अनुलाभ और अलाउंट के तौर पर 2007-08 में 60 लाख रुपये (प्रति माह 5 लाख रुपये) और 48 लाख रुपये (4 लाख रुपये प्रति माह) की सैलेरी मिली थी। वहीं उस साल अंबानी को 'रिटायरमेंट बेनेफिट' के लिए 18.75 लाख और नेट प्रोफिट पर कमीशन के रूप में 42.75 करोड़ रुपये मिले। इससे 2007-08 में उन्हें कुल सैलेरी मिली थी 44.02 करोड़ रु।

End of Feed