Muhurat Trading आज: जानिए शुभ निवेश का समय और ट्रेडिंग की रणनीति

मुहूर्त ट्रेडिंग 2025: भारतीय शेयर बाज़ार आज दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे। निवेशकों के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग का खास महत्व है। वो निवेश के लिए इसे शुभ समय मानते हैं।

Muhurat Trading 2025: भारतीय शेयर बाजार आज बंद है लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। शेयर बाजार निवेशकों के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष महत्व है। ऐसा इसलिए कि आम धारणा है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेश करना शुभ होता है। आइए आपको बताते हैं कि आज मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग क्या है? साथ ही मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान अपकी निवेश रणनीति क्या होनी चाहिए?

मुहूर्त ट्रेडिंग

मुहूर्त ट्रेडिंग

1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा मुहूर्त ट्रेडिंग

भारतीय शेयर बाजार, बीएसई और एनएसई, आज (मंगलवार, 21 अक्टूबर) एक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित करेंगे। यह ट्रेडिंग सत्र दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा। कई दशकों में पहली बार, समय अपने पारंपरिक शाम के समय से बदलकर दोपहर के सत्र में बदल गया है। भारत के संवत 2082 में प्रवेश करते ही, यह परिवर्तन महत्वपूर्ण हो गया है।

End of Feed