बिजनेस

मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली में सर्च की गईं सबसे ज्यादा प्रोपर्टी, लोगों ने दी बहुमंजिला अपार्टमेंट को वरीयता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 06:47 PM IST

संपत्ति खरीद, बिक्री और किराये के बारे में जानकारी देने वाला पोर्टल मैजिकब्रिक्स के मुताबिक सबसे ज्यादा प्रोपर्टी सर्च मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली में कई गई।

Image

महानगरों में घर खरीदना चाहते हैं लोग

संपत्ति खरीद, बिक्री और किराये के बारे में जानकारी देने वाला पोर्टल मैजिकब्रिक्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके मंच पर जिन शहरों में सबसे ज्यादा संपत्तियां तलाशी गयी, उनमें मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), बेंगलुरु और दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

मैजिकब्रिक्स ने एक बयान में कहा कि चालू वर्ष में भारत में जिन क्षेत्रों में संपत्तियों की तलाश सबसे ज्यादा की गई, उनमें 20 प्रतिशत के साथ मुंबई महानगर सबसे ऊपर है। उसके बाद क्रमश: बेंगलुरु (19 प्रतिशत) और दिल्ली एनसीआर (19 प्रतिशत) का स्थान है।

अपने मंच पर लगभग दो करोड़ आगंतुकों में ग्राहकों की वरीयताओं पर आधारित मैजिकब्रिक्स की हालिया रिपोर्ट में कहा गया कि 80 प्रतिशत संभावित घर खरीदारों ने बहुमंजिला अपार्टमेंट को वरीयता दी है। इसके बाद बिल्डर फ्लोर का स्थान है।

रिपोर्ट में कहा गया कि घर तलाश करने वाले 56 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने 3बीएचके (बेडरूम, हॉल, रसोई) को वरीयता दी। यह बताता है कि ज्यादातर लोग बड़े अपार्टमेंट को वरीयता दे रहे हैं।

मैजिकब्रिक्स के अनुसंधान प्रमुख अभिषेक भद्र ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र ने 2023 में मजबूत मांग, बेहतर आपूर्ति और रियल एस्टेट निवेश में युवाओं की बढ़ी रुचि के कारण उल्लेखनीय प्रगति की। उन्हें उम्मीद है कि अगले साल अधिक आपूर्ति के कारण कीमतें स्थिर होंगी। (इनपुट भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article