MobiKwik में तूफानी रैली! 15% उछला शेयर, RBI ने दी लोन बिजनेस को मंजूरी

फिनटेक कंपनी मोबिक्विक के शेयरों में सोमवार को तूफानी रैली देखने को मिली है। RBI से लोन बिजनेस के लिए मंजूरी मिलते ही शेयर में 15% का उछाल आया है।

फिनटेक कंपनी One MobiKwik Systems Ltd को Reserve Bank of India (RBI) से NBFC लाइसेंस मिलते ही शेयर बाजार में जोरदार हलचल दिखी। कंपनी का शेयर 15% तक उछल गया। यह मंजूरी MobiKwik के बिजनेस मॉडल को पेमेंट से लेंडिंग की ओर तेजी से मोड़ सकती है।

mobikwik

मोबिक्विक के शेयर में तेजी

NBFC लाइसेंस के बाद MobiKwik अब सिर्फ पेमेंट प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा, बल्कि एक उभरता हुआ डिजिटल लेंडिंग प्लेयर बन सकता है। इससे कंपनी के लिए नए रेवेन्यू चैनल खुलेंगे, हालांकि क्रेडिट रिस्क और रेगुलेटरी चुनौतियां भी साथ आएंगी।

End of Feed