बड़ा अपडेट: इस तारीख से कारों के लिए लागू होगा नया नियम, आप भी जानें

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 03:22 PM IST

Airbag in Cars: कारों में यात्रियों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र की ओर से कार में अनिवार्य एयरबैग के नियम की तारीख जारी की गई है।

नई दिल्ली। भारत में हर साल लाखों सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। हाल ही में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मृत्यु के बाद सड़क सुरक्षा के नियमों पर चर्चा होने लगी। इन दुर्घटनाओं से हो रही मौतें को देखते हुए सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को कहा कि सरकार 1 अक्टूबर 2023 से एम-1 कैटेगरी की सभी यात्री कारों में एयरबैग (Airbag in Cars) लगाने के प्रस्ताव को लागू करेगी।

airbag

सरकार ने किया बड़ा ऐलान, इस तारीख से कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य

इस संदर्भ में नितिन गडकरी ने आज एक ट्वीट में कहा कि, 'मोटर वाहनों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा उनकी लागत और वेरिएंट की परवाह किए बिना सर्वोच्च प्राथमिकता है।'

End of Feed