उल्टा पड़ा AI पर दांव! Meta का शेयर 10% टूटा, Google ने मारी बाजी, दबाव में Amazon-Microsoft

AI पर नियंत्रण हासिल करने के लिए Meta, Google, Microsoft और Amazon जैसे बड़े टेक दिग्गज बेहिसाब पैसा खर्च कर रहे हैं। इस रेस में Meta को बड़ा झटका लगा है। नतीजों के बाद शेयर 10% टूट गया है।

अमेरिकी टेक दिग्गजों के तिमाही नतीजों के बाद वॉल स्ट्रीट पर बड़ा उलटफेर दिखा। जहां Meta का शेयर भारी AI खर्च के चलते करीब 10% टूट गया, वहीं Google की पेरेंट कंपनी Alphabet मजबूत कमाई के दम पर 6% उछल गई। Amazon और Microsoft भी दबाव में रहे।

Meta google AI

मेटा और गूगल का AI खर्च बढ़ा

AI खर्च ने Meta को दिया झटका

Meta Platforms के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत की तेज गिरावट आई है। कंपनी ने अपने नतीजों में बताया कि “Superintelligence” यानी AI पर बड़े निवेश के चलते खर्च बढ़कर 33.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसके साथ ही Meta ने अपने कैपेक्स गाइडेंस को बढ़ाकर 125–145 अरब डॉलर कर दिया है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है। Meta की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि उसके AI निवेश का सीधा रेवेन्यू मॉडल अभी स्पष्ट नहीं है, जबकि खर्च लगातार बढ़ रहा है। यही कारण रहा कि बाजार ने इन नतीजों को नकारात्मक रूप से लिया।

End of Feed