Maxposure IPO subscription status: मैक्सपोजर आईपीओ को दूसरे दिन 187.73 गुना सब्सक्राइब किया गया है। IPO को रिटेल निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बात रिटेल निवेशकों के हिस्से की बात करें तो यह 293.72 गुना सब्सक्राइब किया गया और गैर-संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 175.49 गुना सब्सक्राइब (Maxposure IPO subscription status Second Day) किया गया। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस बायर्स (क्यूआईबी) हिस्सा 6.79 गुना बुक हुआ। कंपनी के 40,68,000 शेयरों के मुकाबले 76,37,04,000 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। बता दें कि मैक्सपोजर आईपीओ पहले दिन 72.58 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
मैक्सपोजर आईपी।
मैक्सपोज़र का आईपीओ सोमवार, 15 जनवरी को खुला था और बुधवार, 17 जनवरी को बंद हुआ। मैक्सपोजर आईपीओ का प्राइस बैंड ₹31 से ₹33 के बीच तय किया गया है। मैक्सपोजर आईपीओ लॉट साइज में 4,000 शेयर हैं। निवेशक न्यूनतम 4,000 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं।
Maxposure IPO GMP Today:मैक्सपोजर आईपीओ का GMP आज
मैक्सपोजर आईपीओ जीएमपी या ग्रे मार्केट प्रीमियम 55 रुपये की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। IPO मूल्य बैंड के ऊपरी छोर और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए, मैक्सपोजर शेयर मूल्य की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹88 रुपये बताई जा रही है, जो कि आईपीओ के प्राइस बैंड ₹33 से 166.67% अधिक है।
Maxposure Business: क्या करती है कंपनी
मैक्सपोजर एक नए जमाने की मीडिया और मनोरंजन कंपनी है जो कई प्लेटफार्मों पर हर तरह की सर्विस प्रदान करती है। कस्टम समाधानों में माहिर कंपनी मैक्सपोज़र के चार सेगमंट विज्ञापन, मार्केटिंग कंटेंट, टेक्नोलॉजी और इन-फ़्लाइट मनोरंजन हैं। प्रकाश और श्वेता जौहरी कंपनी के प्रमोटर हैं। आरएचपी के अनुसार, कंपनी की लिस्टेड सहयोगी कंपनी क्रेयॉन्स एडवरटाइजिंग लिमिटेड है। रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2023 और 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के दौरान मैक्सपोजर लिमिटेड का रेवेन्यू 1.03% और कर के बाद लाभ (पीएटी) 1162.04% रहा।
