मल्टीपल बैंक अकाउंट को कैसे करें मैनेज? ये 'मनी मैनेजमेंट' ट्रिक्स करेंगे आपका काम आसान

How to manage multiple bank accounts: बहुत से लोग मल्टीपल अकाउंट रखते हैं। कई बैंक अकाउंट होने पर उन्हें सही तरीके से मैनेज करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। लेकिन अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखते हैं तो मल्टीपल बैंक अकाउंट को संभालना काफी आसान हो सकता है।

How to manage multiple bank accounts: आज के समय में बहुत से लोग अपनी अलग-अलग जरूरतों के लिए एक से ज्यादा बैंक अकाउंट रखते हैं। एक अकाउंट सैलरी के लिए दूसरा बचत और तीसरा निवेश के लिए रखा जा सकता है। भारत में सेविंग अकाउंट को लेकर कोई लिमिट नहीं है इसलिए बहुत से लोग 3 से अधिक सेविंग अकाउंट भी रखते हैं। हालांकि, फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक व्यक्ति को 3 से अधिक सेविंग अकाउंट नहीं रखने चाहिए। अगर आप भी एक समय पर तीन सेविंग अकाउंट अपने नाम पर खुलवा चुके हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। इस आर्टिकल में आपको मल्टीपल सेविंग अकाउंट को मैनेज करने को लेकर ही कुछ तरीके बताने जा रहे हैं,जो आपका काम बहुत हद तक आसान कर सकते हैं-

How to manage multiple bank accounts

एक से ज्यादा बैंक अकाउंट को कैसे करें मैनेज (Photo: iStock)

फाइनेंशियल गोल

सबसे पहले आपको हर बैंक अकाउंट के लिए स्पष्ट वित्तीय लक्ष्य (Financial Goals) तय करने चाहिए। उदाहरण के लिए एक अकाउंट को रोजमर्रा के खर्चों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि दूसरे अकाउंट में आप इमरजेंसी फंड या लंबी अवधि की बचत रख सकते हैं। इसी तरह कोई अकाउंट निवेश से जुड़े ट्रांजैक्शन के लिए भी रखा जा सकता है। जब हर अकाउंट का उद्देश्य साफ होता है तो पैसे का प्रबंधन करना आसान हो जाता है और अनावश्यक खर्च कम होते हैं।

End of Feed