Pakistan Energy Crisis: पाकिस्तान में अब रात 8 बजे के बाद नहीं खुलेंगे मॉल और बाजार, कंगाल पाकिस्तान का नया संकट

Pakistan Energy Crisis: ​​ पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने अब आम जनता की कमर तोड़ दी है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईंधन महंगा होने का सीधा असर परिवहन और जरूरी चीजों पर दिखने लगा है।

Pakistan Energy Crisis: पड़ोसी देश पाकिस्तान (pakistan) इस समय भीषण आर्थिक संकट और महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण पैदा हुए तेल संकट ने पाकिस्तान में भारी उथल-पुथल मचा दी है। स्थिति इतनी गंभीर है कि सरकार ने एक तरह से नागरिकों को रात 8 बजे ही सोने की सलाह दे दी है। ईंधन और गैस बचाने के उद्देश्य से, पाकिस्तान सरकार ने 7 अप्रैल से देशभर के अधिकांश हिस्सों में बाजारों और शॉपिंग मॉल्स को रात 8 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए उठाया गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने अब आम जनता की कमर तोड़ दी है। विशेष रूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईंधन महंगा होने का सीधा असर परिवहन और रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर दिखने लगा है।

pakistan energy crisis

हालत यह है कि बस किरायों में भारी उछाल आया है और खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी बीच, ऊर्जा संकट से निपटने के लिए सरकार ने देशभर में बाजारों और मॉल्स को रात 8 बजे तक बंद करने का सख्त आदेश जारी कर दिया है, जिससे कारोबारियों और आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

End of Feed