शेयर बाजार की गिरावट का असर, सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹79 हजार करोड़ घटा

घरेलू शेयर बाजार में पिछले हफ्ते आई गिरावट का सीधा असर सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों पर पड़ा। बाजार में गिरावट के चलते आठ दिग्गज कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप करीब ₹79 हजार करोड़ घट गया, जिससे निवेशकों की दौलत में बड़ी कमी देखने को मिली। आइए आपको बताते हैं किस कंपनी की वैल्यू बढ़ी है?

घरेलू शेयर बाजार में पिछले सप्ताह लगातार कमजोरी देखने को मिली, जिसका सीधा असर देश की सबसे बड़ी और सबसे मूल्यवान कंपनियों पर पड़ा। बाजार में गिरावट के चलते शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण करीब 79,129.21 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में देखने को मिला।

Sensex Top 10 Companies MCap

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 444.71 अंक यानी 0.51 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ। बाजार में यह गिरावट वैश्विक संकेतों, निवेशकों की सतर्कता और चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली के कारण देखने को मिली। कमजोर बाजार का असर बड़े बैंकों, आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनियों पर ज्यादा पड़ा।

End of Feed