Sensex की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 83,638 करोड़ रुपये घटा, TCS को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Market Capitalisation: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के (बाजार पूंजीकरण) मार्केट कैप में बीते हफ्ते कुल 83,637.96 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 78.52 अंक या 0.12 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Market Capitalisation: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के (बाजार पूंजीकरण) मार्केट कैप में बीते हफ्ते कुल 83,637.96 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 78.52 अंक या 0.12 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में 29.3 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। पिछले हफ्ते में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 35,694.04 करोड़ रुपये घटकर 11,74,720.15 करोड़ रुपये पर आ गया।

market cap, sensex, share market, tcs, reliance industries

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 18,949.45 करोड़ रुपये घटा

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 18,949.45 करोड़ रुपये घटा

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 18,949.45 करोड़ रुपये घटकर 6,19,281.77 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का मार्केट कैप 13,549.34 करोड़ रुपये घटकर 5,25,374.14 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 7,675.16 करोड़ रुपये घटकर 5,16,378.05 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में 5,903.31 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये 5,44,906.44 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 1,866.66 करोड़ रुपये के नुकसान के बाद 4,64,396.71 करोड़ रुपये रह गई।

End of Feed