Manufacturing Mutual Funds: मैन्युफैक्चरिंग थीम वाले म्यूचुअल फंड करा सकते हैं मुनाफा, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

Manufacturing Theme Mutual Funds: सैंक्टम वेल्थ के इंवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स के प्रमुख आलेख यादव का भी मानना है कि डायवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड अब मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर अधिक फोकस कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मैन्युफैक्चरिंग थीम वाले म्यूचुअल फंड पर फोकस
  • मेन इन इंडिया से फायदा मिलेगा
  • कई टॉप फंड हैं उपलब्ध

Manufacturing Theme Mutual Funds: म्यूचुअल फंड निवेश का एक पॉपुलर तरीका है। कई निवेशक अक्सर निवेश के लिए नए ''थीम बेस्ड म्यूचुअल फंड'' की तलाश में रहते हैं। मैन्युफैक्चरिंग थीम वाले म्यूचुअल फंड एक नए ऑप्शन के रूप में उभर रहे हैं। ये फंड घरेलू मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और सरकार की 'मेक इन इंडिया' योजना पर निर्भर हैं। ईटी के साथ इंटरव्यू में बैंकबाजार.कॉम के सीईओ अधिल शेट्टी ने कहा कि भारत की बढ़ती आबादी और बढ़ते शहरीकरण से मैन्युफैक्चर्ड गुड्स की मांग बढ़ने की संभावना है। वहीं मास्टर कैपिटल सर्विसेज की डायरेक्टर पलक अरोड़ा चोपड़ा के मुताबिक 'मेक इन इंडिया' से म्यूचुअल फंड को मदद मिलने की उम्मीद है। सैंक्टम वेल्थ के इंवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स के प्रमुख आलेख यादव का भी मानना है कि डायवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड अब मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर अधिक फोकस कर रहे हैं।

Manufacturing Theme Mutual Funds

मैन्युफैक्चरिंग थीम म्यूचुअल फंड

ये भी पढ़ें -

End of Feed