धोनी का नया छक्का मैदान के बाहर! ‘CAPTAIN COOL’ को बनाएगा ब्रांड, ट्रेडमार्क के लिए किया आवेदन

Mahendra Singh Dhoni Captain Cool Trademark: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने मशहूर उपनाम ‘कैप्टन कूल’ के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया है। उनके शांत स्वभाव के कारण यह नाम उनके साथ वर्षों से जुड़ा रहा है। ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल के अनुसार, इस आवेदन की स्थिति ‘स्वीकृत और विज्ञापित’ है। इसे 16 जून को आधिकारिक ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित किया गया था, जबकि आवेदन 5 जून को किया गया था।

Mahendra Singh Dhoni Captain Cool Trademark: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने मशहूर उपनाम 'CAPTAIN COOL' को ट्रेडमार्क कराने के लिए आवेदन किया है। यह नाम उनकी शांत और संतुलित मैदान पर मौजूदगी के लिए वर्षों से चर्चित रहा है। प्रस्तावित ट्रेडमार्क को खेल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण सुविधाएं, कोचिंग और संबंधित सेवाओं की श्रेणी में रजिस्टर्ड किया गया है। इस संबंध में धोनी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दिलचस्प रूप से, प्रभा स्किल स्पोर्ट्स (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड नामक एक अन्य कंपनी ने भी इसी वाक्यांश के लिए पहले आवेदन किया था, लेकिन उसके आवेदन की स्थिति फिलहाल ‘सुधार दायर किया गया’ बताई जा रही है। इस बीच, धोनी को इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला सहित सात खिलाड़ियों के साथ आईसीसी हॉल ऑफ फेम 2025 में शामिल किया गया।

Mahendra Singh Dhoni Captain Cool Trademark

धोनी का नया धमाका

ट्रेडमार्क को मिली 'स्वीकृति और विज्ञापन' की स्थिति

ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल के मुताबिक धोनी के आवेदन की स्थिति ‘स्वीकृत और विज्ञापित’ (Accepted and Advertised) दिख रही है। यह ट्रेडमार्क 16 जून 2025 को आधिकारिक ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित हुआ। धोनी ने यह आवेदन 5 जून 2023 को दायर किया था।

End of Feed