LPG Price: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये हुआ सस्ता सिलेंडर, जानें अपने शहर के रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 08:05 AM IST

LPG New Rate August 2023 : सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 अगस्त को LPG की कीमतों में बदलाव का ऐलान कर दिया है। इस बार कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial Cylinders) यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की बड़ी कटौती की गई है।

LPG New Rate August 2023 : सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 अगस्त को LPG की कीमतों में बदलाव का ऐलान कर दिया है। इस बार कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial Cylinders) यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। अब देश की राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की नई 1680 रुपये होगी। इससे पहले 4 जुलाई 2023 को इस तरह के सिलेंडर के दाम में 7 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई थी।

August 2023 New LPG Rate

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

दूसरे शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत

शहरकॉमर्शियल सिलेंडर के दाम
कोलकाता1802.50 रुपये
मुंबई1640.50 रुपये
चेन्नई1852.50 रुपये

घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

वहीं, घरेलू यानी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में यह सिलेंडर 1,103 रुपये पर बिक रहा है। इस सिलेंडर के दाम में आखिरी बदलाव 1 मार्च 2023 को हुआ था। इसके पहले जुलाई 2022 में कीमतों में बदलाव देखा गया था। तब देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1053 रुपये थे, जो अब 1103 रुपये है।

End of Feed