LPG cylinder price 1 March: एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की नई कीमतें 1 मार्च 2025 को जारी कर दी गई हैं। इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली से लेकर कोलकाता तक इस सिलेंडर के दाम 6 रुपये बढ़ाए गए हैं। हालांकि, पिछले पांच वर्षों में यह मार्च महीने की सबसे कम बढ़ोतरी है। इंडियन ऑयल के पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1803 रुपये हो गई है, जो फरवरी में 1797 रुपये थी। इसी तरह, कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1913 रुपये में मिलेगा, जबकि फरवरी में इसकी कीमत 1911 रुपये थी।
एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी।
वहीं, मुंबई में यह सिलेंडर अब 1755.50 रुपये का हो गया है, जो फरवरी में 1749.50 रुपये था। कोलकाता में 19 किलो के नीले सिलेंडर का भाव भी बढ़कर 1965.50 रुपये हो गया है।
पिछले सालों में मार्च महीने में हुई बढ़ोतरी
अगर पिछले पांच वर्षों के मार्च महीने के प्राइस ट्रेंड को देखें तो, इस बार बढ़ोतरी सबसे कम रही है।
- 01 मार्च 2025 - 1803 रुपये (बढ़त: 6 रुपये)
- 01 मार्च 2024 - 1795 रुपये (बढ़त: 25.5 रुपये)
- 01 मार्च 2023 - 2119.5 रुपये (बढ़त: 350.5 रुपये)
- 01 मार्च 2022 - 2012 रुपये (बढ़त: 105 रुपये)
- 01 मार्च 2021 - 1614 रुपये (बढ़त: 95 रुपये)
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर
घरेलू उपयोग के लिए 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह सिलेंडर 803 रुपये में बिक रहा है, जो 1 अगस्त 2024 से स्थिर बना हुआ है। अन्य शहरों में इसकी कीमतें इस प्रकार हैं:
- लखनऊ: 840.50 रुपये
- कोलकाता: 829 रुपये
- मुंबई: 802.50 रुपये
- चेन्नई: 818.50 रुपये
