अडानी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट से सहमा LIC, ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए बनाया अब नया प्लान

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 25, 2023, 09:17 AM IST

अडानी मामले में हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद एलआईसी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई है। इस रिपोर्ट के बाद से एलआईसी के निवेश पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

LIC Investment Exposure Policy: अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद एलआईसी के निवेश पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। एलआईसी के एक्सपोजर को लेकर भी जमकर हंगामा हो रहा है, इसका सीधा असर बीमा कंपनियों के शेयर पर पड़ा है और कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है।

LIC

एलआईसी

हालांकि, अब देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC इस विवाद से सीख लेते हुए अपने निवेश, कर्ज और इक्विटी एक्सपोजर को बदलने की योजना बना रही है। कंपनी के इस कदम के पीछे रिस्क को कम करना है। एलआईसी को उम्मीद है कि उसके इस कदम से बीमाधारकों का भरोसा दोबारा कायम होगा और निवेश बढ़ेगा।

End of Feed