दोस्त या रिश्तेदार को उधार देने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, कहीं फंस न जाए आपका पैसा

दोस्त या रिश्तेदार की आर्थिक मदद कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी आर्थिक सुरक्षा को ही दांव पर न लगा बैठें। थोड़ी सावधानी बरतेंगे तो आर्थिक नुकसान और रिश्तों में कड़वाहट से बच पाएंगे।

कई बार किसी दोस्त या रिश्तेदार को अचानक पैसों की जरूरत आ पड़ती है। ऐसे में वे आर्थिक मदद के लिए हमारे पास आते हैं। हम रिश्तों का लिहाज करते हुए बिना ज्यादा सोचे-समझे उन्हें पैसे तो उधार दे देते हैं। लेकिन कई बार बिना सोचे-समझे पैसे उधार देना हम पर ही भारी पड़ जाता है। जहां एक ओर दोस्त या रिश्तेदार से पैसा वापस लेने में हिचकिचाहट महसूस होती है, वहीं दूसरी ओर अपनी ही जरूरत में अपना पैसा अपने पास न होने से तनाव की स्थिति बनने लगती है। यहां तक कि कई मामलों में तो पैसा वापस भी नहीं मिलता। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए पैसा उधार देने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख सकते हैं-

Lending Money to Friends or Relatives

दोस्त या रिश्तेदार को दे रहे हैं पैसा तो इन बातों का रखें ध्यान (AI Generated Image)

अपनी आर्थिक स्थिति देखकर ही दें पैसा

किसी की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देना जरूरी है। भावनाओं में आकर उतना पैसा उधार न दें, जिसकी जरूरत आपको आने वाले दिनों में पड़ सकती है। घर का खर्च, EMI, बच्चों की फीस, मेडिकल जरूरतें और निवेश जैसी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। हमेशा उतना ही पैसा दें, जिसके वापस न मिलने की स्थिति में भी आपकी आर्थिक स्थिति न बिगड़े।

End of Feed