IXIGO IPO Listing: इक्सिगो की शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग हुई है। इसकी पैरेंट कंपनी Le Travenues Technology। इक्सिगो का शेयर आईपीओ में तय हुए फाइनल प्राइस यानी 93 रु के मुकाबले BSE पर 42 रु या 45.16 फीसदी प्रीमियम के साथ 135 रु पर लिस्ट हुआ है। इक्सिगो के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 88-93 रु था। जबकि अंत में इसका शेयर प्राइस 93 रु फिक्स किया गया। करीब साढ़े 10 बजे इक्सिगो का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 51.53 रु या 55.41 फीसदी की मजबूती के साथ 144.53 रु पर है।
Ixigo की शानदार शुरुआत
ये भी पढ़ें -
कितना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ
इक्सिगो का IPO कुल 98.10 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स ने कुल 53.95 गुना सब्सक्राइब किया, जबकि QIB कैटेगरी ने इसे 106.73 गुना और NII कैटेगरी ने 110.25 गुना सब्सक्राइब किया।
कितने शेयर बेचे गए
इक्सिगो के आईपीओ में 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इश्यू में 6,66,77,674 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। वहीं 26 करोड़ रुपये टेक्नोलॉजी में लगाए जाएंगे।
कंपनी ने एंकर निवेशकों से 333 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी के 740 करोड़ रुपये के आईपीओ में 4,37,69,494 शेयरों की पेशकश के मुकाबले कंपनी को 4,29,36,34,618 शेयरों के लिए आवेदन मिले।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
