श्रम मंत्रालय ने रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए जेप्टो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

मंत्रालय और जेप्टो के बीच सहयोग पर मांडविया ने जोर देकर कहा कि यह साझेदारी युवाओं के लिए अवसर के नए द्वार खोलेगी, साथ ही जेप्टो को मानव संसाधन के उपयुक्त प्रतिभा पूल से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर रोजगार के अवसरों के साथ-साथ युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए त्वरित आपूर्ति सेवा कंपनी जेप्टो के साथ एक शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Zepto

श्रम मंत्रालय ने जेप्टो के साथ किया समझौता। (फोटो क्रेडिट-iStock)

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बयान के अनुसार, जेप्टो इस समझौते की अवधि में 10,000 नौकरियां उपलब्ध कराएगी, जिससे युवाओं, महिलाओं और पहली नौकरी चाहने वालों के लिए शहरी क्षेत्रों में एक नियमित और सुव्यवस्थित रोजगार मार्ग बनेगा।

End of Feed