Is Stock Market Holiday Today: क्या आज सोमवार 20 अक्टूबर को दिवाली के दिन खुलेगा शेयर बाजार? दूर करें कंफ्यूजन

Is Stock Market Holiday Today: इस साल दिवाली कहीं 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है तो कहीं 21 अक्टूबर को। इसको लेकर कंफ्यूजन है कि किस राज्य में कब छुट्टी है। भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) महाराष्ट्र के मुंबई है। वहीं लक्ष्मी पूजा 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी। तो क्या आज शेयर बाजार खुलेगा (Kya aaj Share bazar Khulega) या बंद है ( kya aaj share market band hai)। आइए जानते हैं सच्चाई।

Is Stock Market Holiday Today: इस साल दिवाली की सही तारीख 20 अक्टूबर है या 21 अक्टूबर। इसको लेकर थोड़ी उलझन है। कहीं दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है तो कहीं 21 अक्टूबर को। अब यह साफ हो गया है कि इस साल दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। कार्तिक महीने की अमावस्या इसी दिन है। इस मौके पर भारत के अधिकतर हिस्सों में 20 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। लेकिन व्यापारियों के लिए एक बात पक्की है कि 21 अक्टूबर को दिवाली लक्ष्मी पूजा के लिए भारतीय शेयर बाजार (एनएसई और बीएसई) बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में दीवाली की मुख्य छुट्टी 21 अक्टूबर को होगी। यानी उस दिन वहां स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। इसका मतलब ये है कि मुंबई के शेयर बाजार जैसे BSE और NSE 20 अक्टूबर को नहीं बल्कि 21 अक्टूबर को बंद रहेंगे। यानी आज जहां अधिकांश राज्य दिवाली की छुट्टी मनाएंगे वहीं शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी।

NSE diwali holiday, BSE diwali holiday, Stock Market diwali holiday, share market diwali holiday, Kya aaj Share bazaar Khulega, kya aaj share market band hai

दिवाली के दिन शेयर बाजार बंद है या खुला है, जानिए सच्चाई (तस्वीर-istock)

NSE का नोटिफिकेशन क्या कहता है?

NSE ने अपने छुट्टियों के कैलेंडर में लिखा है कि 21 अक्टूबर (मंगलवार) को लक्ष्मी पूजन के कारण बाजार बंद रहेगा। इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी, एक खास ट्रेडिंग सेशन, जो दीवाली और नए वित्तीय साल की शुरुआत पर होता है। इसके अगले दिन यानी 22 अक्टूबर (बुधवार) को बलिप्रतिपदा की छुट्टी रहेगी, इस दिन भी ट्रेडिंग नहीं होगी। बलिप्रतिपदा राजा बलि की धरती पर वापसी के अवसर पर मनाया जाता है और खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। इन छुट्टियों के कारण शेयर बाजार में दीवाली के समय एक छोटा सा लंबा ब्रेक हो जाएगा।

End of Feed