Bank Holiday Today: क्या आज मंगलवार 27 जनवरी को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज मंगलवार 27 जनवरी 2026 है। आज बैंक यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। इसलिए आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)।

Bank Holiday Today : आज मंगलवार 27 जनवरी 2026 है। बैंक कर्मचारियों और अधिकरियों ने अपनी मांगों को लेकर आज हड़ताल पर है। बैंक कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। इसलिए बैंक ग्राहकों के बीच कन्फ्यूजन है कि बैंक आज बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, हर महीने पहले से बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट के अनुसार आज यानी 27 जनवरी को देश भर में बैंकों में छुट्टी नहीं है। लेकिन बैंक कर्मचारियों और अधिकरियों की हड़ताल की वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती है। आगे डिटेल जानिए क्या आज बैंक बंद रहेंगे।।

Bank Employees Strike, Five Day Work Week Banks, bank se judi khabren, bank se judi jankari, bank holiday

क्या आज बैंक बंद हैं, जानिए डिटेल (तस्वीर-Canva)

क्या आज 27 जनवरी को बैंक बंद हैं?

अगर आप आज 27 जनवरी को बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के कई हिस्सों में 27 जनवरी को बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आम लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर 27 जनवरी को बैंक क्यों बंद हैं और क्या यह छुट्टी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दी है। आपको बता दें कि यह बैंक अवकाश RBI की ओर से घोषित नहीं किया गया है, बल्कि बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

End of Feed