Bank Holiday Today: क्या आज सोमवार 6 अक्टूबर को बैंक बंद हैं? कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज सोमवार 6 अक्टूबर 2025 है। अक्सर सोमवार को बैंक खुले रहते हैं। लेकिन राज्य विशेष के त्योहारों और खास छुट्टियों की वजह से उस राज्य में बैंक बंद रहते हैं। सोमवार को भी दो राज्यों में त्योहारों की वजह से छुट्टी है। इसलिए आपके मन में असमंजस की स्थिति होगी कि क्या आज बैंक खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai) या नहीं (kya aaj bank band hai)। अगर आप आज बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

Bank Holiday Today : इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा हैं। लोग अपनी जरुरत के हिसाब से खरीदारी भी कर रहे हैं। इसके लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। कभी-कभी पैसों के लिए बैंक जाना पड़ता है। लेकिन बैंक जाने से पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि आज बैंक खुले हैं या नहीं है। आज सोमवार है और यह दिन बैंक वर्किंग डे होता है। इसलिए लोग यह मानकर चलते हैं कि आज बैंक खुला होगा। लेकिन ऐसा नहीं है, त्योहारों और किसी विशेष परिस्थितियों की वजह से बैंक बंद भी हो सकते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस तारीख को, किस शहर या राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को जरूर देख लें और उसी के हिसाब से अपना प्लान तैयार करें।

Lakshmi Puja, bank holiday, bank holiday today

आज कहां बैंक बंद है और कहां नहीं, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर- istock)

कहां और क्यों है बैंकों में छुट्टी, कहां नहीं है

क्षेत्रीय त्योहारों और RBI द्वारा घोषित छुट्टियों के कारण भारत भर के बैंक बंद रहते हैं। आज सोमवार 6 अक्टूबर 2025 को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा है। इसलिए इन दोनों राज्यों में छुट्टी है। जिसकी वजह से आज यहां बैंक भी बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे यानी सामान्य दिनों की तरह बैंकों में काम होंगे।

End of Feed