बिजनेस

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 7 नवंबर को कहां और क्यों बंद हैं बैंक? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 7 नवंबर 2025 है। क्या आज बैंक में छुट्टी तो नहीं है। बैंक जाने वाले के मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज भी बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)।

Image

क्या आज बैंक बंद हैं, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : आज शुक्रवार 7 नवंबर 2025 है। अक्सर किसी भी तरह की छुट्टियों में बैंकों में भी छुट्टी रहती है। आज बैंक बंद है या नहीं इसको लेकर आपके मन में अगर कोई कंफ्यूजन है तो। हम इस असमंजस को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने वाले की प्लानिंग करने से पहले बैंकों की छुट्टी की लिस्ट यहां बता रहे हैं। बैंक जाने से पहले आपको अपने राज्य के बैंक हॉलिडे के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए, जिसके बाद ही आपको बैंक जाने का प्लान करना चाहिए। आप बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें। क्योंकि स्थानीय छुट्टियों के आधार पर बैंकों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आज यानी 7 नवंबर शुक्रवार को एक राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज किस राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं। (bank se judi khabren)।

आज 7 नवंबर 2025 को कहां और क्यों बंद हैं बैंक

आज यानी 7 नवंबर को मेघालय राज्य में बैंक बंद हैं। मेघालय राज्य के अलावा आज पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे। अगर आप मेघालय में रहते हैं और आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपना प्लान रद्द कर दे। आज 7 नवंबर को मेघालय में बैंक एक त्योहार की वजह से बंद हैं। यह त्योहार गेरो जनजाति द्वारा मनाया जाने वाला वांगला फेस्टिवल है। यह फसल कटाई का त्योहार है। इस वजह से आज मेघालय में RBI ने बैंकों की छुट्टी दी है।

नवंबर 2025 में बैंकों की बाकी छुट्टियां

  • 7 नवंबर (शुक्रवार) – वांगला फेस्टिवल- मेघालय में बैंक बंद
  • 8 नवंबर (शनिवार) – दूसरा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद
  • 9 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
  • 16 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
  • 22 नवंबर (शनिवार) – चौथा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद
  • 23 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
  • 30 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में यह बताया जाता है कि किस दिन, किस शहर या राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए, बैंक जाने से पहले एक बार आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें और उसी के अनुसार अपना बैंक से जुड़ा प्लान बनाएं।

छुट्टियों में करें ऑनलाइन बैंकिंग

छुट्टियों के दौरान भी आप बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग (Online Banking / Mobile Banking) सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। ये सेवाएं तभी प्रभावित होती हैं जब कोई तकनीकी समस्या या आधिकारिक सूचना जारी की जाती है। अगर आपको कैश की जरूरत पड़े, तो एटीएम मशीनें सामान्य रूप से काम करती रहती हैं। इसके अलावा डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे बैंकिंग ऐप्स और UPI सेवाएं भी छुट्टियों में सुचारू रूप से चालू रहती हैं।

Bank Holiday: कब रहते हैं बैंक बंद?

बैंक सप्ताहांत के अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर बंद रहते हैं। इन छुट्टियों की तारीखें हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि प्रत्येक राज्य का अपना बैंक हॉलिडे कैलेंडर होता है। इसलिए अगर आप किसी दिन बैंक जाने की प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट अवश्य जांच लें, ताकि आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article