TCS के नेतृत्व में बड़ा बदलावः CEO राजेश गोपीनाथ ने छोड़ा पद, कंपनी ने के.कृतिवासन को सौंपी कमान

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 16, 2023, 09:17 PM IST

गुजरात के अहमदाबाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से पढ़े राजेश गोपीनाथ लगभग 22 साल से टीसीएस से जुड़े थे। इस्तीफा देने से पहले कंपनी में वह सीईओ और एमडी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वैश्विक स्तर की आईटी सॉल्यूशंस और कंसल्टिंग फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश गोपीनाथ ने अपने पद को छोड़ दिया है। यह जानकारी कंपनी की ओर से गुरुवार (16 फरवरी, 2023) को जारी बयान में दी गई।

Rajesh Gopinathan

राजेश गोपीनाथ की जगह के.कृतिवासन तत्काल प्रभाव से कंपनी का सीईओ बनाया गया है। (फाइलः आईस्टॉक/लिंक्डइन)

कंपनी की ओर से बयान में कहा गया, ‘‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में शानदार 22 साल के करियर और पिछले छह साल से प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में कार्यरत राजेश गोपीनाथन ने अपने अन्य कार्यों के लिए पद से हटने का निर्णय किया है।’’

End of Feed