Jyoti CNC Automations share Price: ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन शेयर पहले दिन 31 प्रतिशत चढ़ा, हर शेयर पर 112 रुपये की हुई कमाई

Jyoti CNC Automations shares: बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 12.38 प्रतिशत चढ़कर 372 रुपये पर लिस्ट हुआ। फिर यह 34.38 प्रतिशत उछलकर 444.80 रुपये पर पहुंच गया।

Jyoti CNC Automations shares: ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का शेयर मंगलवार को बाजार में लिस्ट होने के बाद अपने प्राइस बैंड 331 रुपये पर करीब 31 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुआ। बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य (Price Band) से 12.38 प्रतिशत चढ़कर 372 रुपये पर लिस्ट हुआ। फिर यह 34.38 प्रतिशत उछलकर 444.80 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 30.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 433.15 रुपये पर बंद हुआ। यानी 331 रुपये के प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों एक शेयर पर 433 रुपये के हिसाब से करीब 112 रुपये का फायदा मिला।

Jyoti CNC Automations shares

कितना रहा मार्केट कैप

एनएसई पर इसने 11.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 370 रुपये पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में शेयर 30.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 431.70 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 9,850.83 करोड़ रुपये रहा। दिन में बीएसई पर कंपनी के 17.31 लाख शेयर और एनएसई पर 3.16 करोड़ से अधिक शेयर का कारोबार हुआ। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत बृहस्पतिवार को निर्गम के अंतिम दिन 38.53 गुना अभिदान मिला था।

End of Feed