डिजिटल भुगतान में नया कदम: जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की UPI के जरिये कैश निकासी सर्विस

UPI cash withdrawal: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जियो पेमेंट्स बैंक ने अपने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स के माध्यम से यूपीआई आधारित नकद निकासी की सुविधा शुरू कर दी है। अब ग्राहक बिना एटीएम या डेबिट कार्ड के, सिर्फ यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करके और अपने यूपीआई ऐप से लेन-देन को मंजूरी देकर आसानी से नकद निकाल सकते हैं।

UPI cash withdrawal: Jio Financial Services की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Jio Payments Bank ने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे अब यूपीआई के जरिए आसानी से कैश निकाला जा सकेगा। यह सुविधा ‘बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स’ के माध्यम से दी जा रही है, जो बैंकिंग सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का एक सरल और प्रभावी तरीका है। इस कदम को भारत में डिजिटल भुगतान को मजबूत करने और अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Jio Financial Services, Jio Payments Bank, UPI cash withdrawal,

जियो पेमेंट्स बैंक की नई पहल

क्या है नई सुविधा?

नई सुविधा के तहत अब ग्राहकों को नकद निकालने के लिए एटीएम या डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे सिर्फ अपने मोबाइल फोन में मौजूद यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करके पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के पास उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और अपने यूपीआई ऐप के जरिए लेन-देन को मंजूरी देनी होगी। इसके बाद उन्हें तुरंत नकद मिल जाएगा।

End of Feed