Jan Aushadhi Kendra:अब जन औषधि के लिए बिना गारंटी के मिलेगा लोन, सिडबी पर कर सकेंगे अप्लाई

Jan Aushadhi Scheme: सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक देशभर में 25,000 जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है। इस साल जनवरी तक देशभर में लगभग 10,624 जन औषधि केंद्रों का संचालन हो रहा था।इन जन औषधि केंद्रों के जरिये लगभग 1,965 जेनेरिक दवाएं और 293 सर्जिकल उत्पाद सस्ती दरों पर बेचे जाते हैं।

Jan Aushadhi Scheme:अब जन औषिध केंद्र के संचालकों को बिना गारंटी के लिए लोन मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक डेडिकेटेड वेबसाइट भी लांच कर दी है। संचालकों को सिडबी के जरिए लोन सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक देशभर में 25,000 जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है। और जनवरी तक देशभर में 10,624 जन औषधि केंद्रों ऑपरेशनल थे। इन जन औषधि केंद्रों के जरिये लगभग 1,965 जेनेरिक दवाएं और 293 सर्जिकल उत्पाद सस्ती दरों पर बेचे जाते हैं।

jan aushadhi kendra

जन औषधि केंद्र

कैसे मिलेगा लोन

केंद्रीय स्वास्थ्य और रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने ऋण सहायता योजना और इसके लिए एक समर्पित वेबसाइट की शुरुआत करने के बाद कहा कि जन औषधि केंद्र के छोटे संचालकों को बिना किसी गारंटी के सिडबी से कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों के संचालकों के लिए सिडबी की ऋण सहायता योजना इस नेटवर्क को आगे बढ़ाने और मजबूती देने में मददगार साबित होगी। साथ ही सिडबी की इस योजना से जन औषधि केंद्र के संचालकों को कारोबार शुरू करने या उसका विस्तार करने में मदद मिलेगी।ऐसे कर्ज पर गारंटी, चाहे वर्किंग कैपिटल हो या शॉर्ट टर्म लोन को सूक्ष्म एवं लघु उद्यम क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (सीजीटीएमएसई) की तरफ से मुहैया कराया जा रहा है।

End of Feed