ITR Status: आईटीआर स्टेटस क्या है? कैसे करें चेक, समझें स्टेप-बाय-स्टेप

ITR Status: आईटीआर स्टेटस से टैक्सपेयर्स अपने रिटर्न की स्थिति, वेरिफिकेशन और रिफंड अपडेट ऑनलाइन देख सकते हैं। यह सुविधा ई-फाइलिंग पोर्टल पर प्री और पोस्ट लॉगिन दोनों तरीके से उपलब्ध है।

ITR Status : इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) स्टेटस एक ऑनलाइन सुविधा है, जो इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध होती है। इसकी मदद से टैक्सपेयर यह जान सकते हैं कि उनका भरा हुआ इनकम टैक्स रिटर्न किस स्थिति में है। जैसे कि वह फाइल हुआ है, वेरिफाई हुआ है, प्रोसेस हो रहा है या रिफंड जारी हो चुका है। यह सुविधा सभी टैक्सपेयर्स के लिए उपलब्ध है, जिनका रिटर्न पैन (PAN) के आधार पर फाइल किया गया होता है। इसके अलावा अधिकृत प्रतिनिधि या टैक्स फाइलिंग एजेंट भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

ITR status, income tax return, ITR, ITR Filing, e filing portal

आईटीआर स्टेटस कैसे चेक करें

ITR स्टेटस चेक करने की सुविधा क्यों जरूरी है?

रिटर्न फाइल करने के बाद केवल फाइल करना ही पर्याप्त नहीं होता। उसे वेरिफाई करना और प्रोसेस होना भी जरूरी है। कई बार रिफंड अटक जाता है या वेरिफिकेशन पेंडिंग रह जाता है। आईटीआर स्टेटस चेक करने से टैक्सपेयर को यह जानकारी मिलती है कि कहीं कोई कार्रवाई बाकी तो नहीं है। इससे रिफंड मिलने में देरी से भी बचा जा सकता है और समय पर जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं।

End of Feed