ITC Dividend 2025 Record Date: आईटीसी ने घोषित किया 2025 के लिए फाइनल डिविडेंड, ये पांच सालों में सबसे अधिक; जानें कब आएगा खाते में

ITC Dividend 2025 Record Date, Payment Date: आईटीसी ने अपने निवेशकों को तोहफा देते हुए 2025 के लिए ₹7.85 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जो कि पिछले पांच वर्षों का सबसे ज्यादा डिविडेंड है। यह घोषणा कंपनी के Q4 नतीजों के साथ की गई और इसका भुगतान 28 जुलाई से 31 जुलाई के बीच किया जाएगा, बशर्ते AGM में मंजूरी मिल जाए। रिकॉर्ड डेट 28 मई तय की गई है।

ITC Dividend 2025 Record Date, Payment Date: आईटीसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरधारकों को 7.85 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह घोषणा कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों के साथ की गई। 7.85 रुपये का यह डिविडेंड पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड आगामी 114वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में सदस्यों की मंजूरी के बाद भुगतान किया जाएगा।

ITC Share Price,ITC Dividend 2025 Record Date, Payment Date

आईटीसी डिविडेंड।

डिविडेंड रिकॉर्ड डेट और भुगतान तिथि

आईटीसी ने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की पात्रता निर्धारित करने हेतु 28 मई 2025 (बुधवार) को रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट के रूप में तय किया है। यदि AGM में इसे स्वीकृति मिलती है, तो भुगतान 28 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा।

End of Feed