ईशा अंबानी के नए Yousta स्टोर में 499 से कम कीमत में मिलेंगे कपड़े, टाटा के Zudio को देगा टक्कर

Reliance Retail: Yousta से सभी प्रोडक्ट्स को 999 रुपये से कम दाम में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा मैक्सिमम प्रोडक्ट्स को 499 रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे टाटा ट्रेंट की जूडियो (Zudio), पैंटालून्स को टक्कर मिलेगी।

Reliance Retail Yousta: फैशन को फोकस करते हुए रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने फैशन रिटेल फॉर्मेट यूस्टा ( Yousta) की शुरुआत की है। रिलायंस रिटेल भारत की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनियों में से एक है। रिलायंस रिटेल ने अपना पहला Yousta स्टोर हैदराबाद के सरथ सिटी मॉल में खोला है। Yousta से सभी प्रोडक्ट्स को 999 रुपये से कम दाम में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा मैक्सिमम प्रोडक्ट्स को 499 रुपये से कम भी कीमत पर खरीद सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे टाटा ट्रेंट की जूडियो (Zudio), पैंटालून्स को टक्कर मिलेगी।

Isha Ambani Yousta

Yousta से सभी प्रोडक्ट्स को 999 रुपये से कम दाम में खरीदा जा सकता है।

सभी तरह के कपड़े किफायती होंगे

यूनिसेक्स मर्चेंडाइज, कैरेक्टर मर्चेंडाइज और एक वीकली रिफ्रेश कैप्सूल के साथ-साथ Yousta हर सप्ताह स्टारिंग नाउ कलेक्शन भी उपलब्ध कराएगा। यहां युवाओं को सभी लेटेस्ट फैशन मैचिंग एक्सेसरीज के साथ एक पूरी ड्रेस के रूप में मिल जाएगा।

End of Feed