Stock Market Holiday : भारत का बाजार बंद, Gift Nifty भागा, न्यूयॉर्क से टोक्यो तक Nvidia में जेनसेन की वापसी का जश्न

आज भले ही भारतीय शेयर बाजार बंद है। लेकिन, दुनियाभर के बाजारों में जोरदार एक्शन है। Gift Nifty में भी ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का KOSPI 8% तक उछल गया है।

Stock Market Holiday And Global Markets Today : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 24 नवंबर को छुट्टी है। गुरु नानक जयंती के मौके पर BSE और NSE में कारोबार बंद है, लेकिन ग्लोबल मार्केट से निवेशकों के लिए जबरदस्त संकेत मिल रहे हैं। GIFT Nifty 155 अंक उछलकर 25,595 के स्तर पर पहुंच गया। इसकी वजह अमेरिका से लेकर एशिया तक शेयर बाजारों में आई तूफानी तेजी है। Nvidia के CEO के तौर पर Jensen Huang की वापसी ने AI और टेक्नोलॉजी शेयरों में फिर से जान फूंक दी है। सोमवार को अमेरिकी बाजार में Nasdaq 6.5% उछला, जबकि मंगलवार सुबह दक्षिण कोरिया का KOSPI करीब 7% और ताइवान का शेयर बाजार 9% से ज्यादा चढ़ गया। जापान के Nikkei में भी करीब 4% की तेजी है।

Stock Market Holiday And Global Markets Today

ग्लोबल शेयर मार्केट में तेजी का माहौल

भारत में आज Stock Market Holiday, कब खुलेगा बाजार?

गुरु नानक जयंती के कारण मंगलवार, 24 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। BSE और NSE दोनों एक्सचेंज बंद रहेंगे। यह छुट्टी इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और अन्य संबंधित सेगमेंट पर लागू है। बाजार अब बुधवार, 25 नवंबर को सामान्य समय पर खुलेंगे।

End of Feed