Minimum Pension Scheme: क्या सभी नागरिकों को मिलेगी न्यूनतम पेंशन? सरकार ने संसद में दिया ये जवाब

Minimum Pension Scheme: सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि सभी के लिए न्यूनतम पेंशन योजना लायी जाएगी या नहीं। यहां विस्तार से जानिए।

Minimum Pension Scheme : देश में बुजुर्गों, विशेषकर असहाय और बेसहारा महिलाओं के लिए न्यूनतम पेंशन योजना शुरू करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। हाल ही में संसद के मानसून सत्र के दौरान यह मुद्दा एक बार फिर जोर-शोर से उठा। राज्यसभा सांसद आर. गिरिराजन ने 23 जुलाई 2026 को सरकार से सवाल पूछा था कि क्या वृद्धों और असहाय महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए 'सभी के लिए न्यूनतम पेंशन' (Minimum Pension Scheme for All) जैसी कोई योजना लाने का विचार किया जा रहा है?

Minimum pension scheme, Shobha Karandlaje, pension news, EPS 2026, EPF inoperative accounts, Rajya Sabha

सरकार की संसद में सफाई: क्या सभी नागरिकों को मिलेगी न्यूनतम पेंशन?

सरकार ने क्या दिया जवाब?

इस सवाल का जवाब देते हुए श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्पष्ट किया कि सरकार की फिलहाल 'सभी के लिए न्यूनतम पेंशन' नाम से कोई नई योजना शुरू करने की योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि universal pension scheme लाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। हालांकि, सरकार ने संसद को भरोसा दिलाया कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पहले से ही जरूरी कानूनी प्रावधान मौजूद हैं।

End of Feed