IRFC Share Price Target 2025: IRFC शेयर 2025 में 200 रु पार करेगा? जानिए विशेषज्ञ की राय

IRFC Share Price: IRFC के शेयर एक बार फिर निवेशकों के फोकस में हैं, जो 4 जून को 3% की बढ़त के साथ ₹145.28 पर बंद हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी ब्रेकआउट और मजबूत वॉल्यूम के चलते शेयर में तेजी बरकरार रह सकती है। Nirmal Bang के एनालिस्ट अमित भूपतानी ने IRFC को खरीदने की सलाह दी है और कहा कि अगर यह ₹160 से ऊपर साप्ताहिक बंद देता है, तो ₹200 से ₹225 तक के लक्ष्य संभव हैं। I

IRFC share price: 4 जून को NSE पर IRFC के शेयर 3% की मजबूती के साथ ₹145.28 पर बंद हुए। रेल सेक्टर में सरकारी ऑर्डरों और कैपेक्स बढ़ोतरी की उम्मीद के चलते रेलवे शेयरों में तेजी देखी जा रही है। IRFC, जो निवेशकों का पसंदीदा रेलवे स्टॉक रहा है, अब फिर चर्चा में आ गया है।Nirmal Bang के इक्विटी डेरिवेटिव्स एनालिस्ट अमित भूपतानी के अनुसार, IRFC के शेयरों में तकनीकी रूप से ब्रेकआउट देखने को मिला है और यह भारी वॉल्यूम के साथ आया है। वे कहते हैं, “IRFC के शेयरों ने 200-दिवसीय मूविंग एवरेज को पार कर लिया है और मासिक चार्ट पर ‘राउंडिंग फॉर्मेशन’ बन रही है। जो एक बुलिश संकेत है।”

IRFC Share Price Target 2025

IRFC पर एनालिस्ट पॉजिटिव

विशेषज्ञ की सलाह: खरीदें (BUY)

भूपतानी ने कहा, “IRFC पर मेरी सलाह BUY है। ₹138 का स्टॉप लॉस रखते हुए ₹155 का टारगेट रखा जा सकता है।” अगर साप्ताहिक आधार पर ₹160 से ऊपर बंद होता है, तो रैली जारी रह सकती है। ऐसे में IRFC के ₹200 से ₹225 तक जाने की संभावना बनती है।

End of Feed