IRCTC 26वें स्थापना दिवस पर यात्रियों के लिए खुशखबरी! IndiGo की घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 15% तक की छूट

IRCTC 26वें स्थापना दिवस पर देश और विदेश की उड़ानों पर इंडिगो के टिकटों पर 15% छूट दी गई है। टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को air.irctc.co.in वेबसाइट या IRCTC Air मोबाइल ऐप का उपयोग करना होगा।

दिल्ली : IRCTC अपना 26वां स्थापना दिवस 27 सितंबर 2025 को विश्व पर्यटन दिवस के साथ मना रहा है। इस मौके पर यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस के साथ मिलकर हवाई टिकटों पर अधिकतम 15% तक की विशेष छूट दी जा रही है। यह ऑफर 26 से 28 सितंबर तक की बुकिंग पर लागू है और यात्रा की तारीख 2 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच होनी चाहिए। टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को air.irctc.co.in वेबसाइट या IRCTC Air मोबाइल ऐप का उपयोग करना होगा।

IndiGo

इंडिगो फ्लाइट (फोटो-Istock)

IRCTC ने दिया खास तोहफा

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) अपने 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर यात्रियों को खास तोहफा दे रहा है। विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के उपलक्ष्य में IRCTC ने इंडिगो एयरलाइंस के साथ साझेदारी कर हवाई यात्रियों के लिए विशेष छूट की पेशकश की है। इस ऑफर के तहत यात्री इंडिगो की सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अधिकतम 15% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

End of Feed