Iran Israel War: 15 भारतीय कंपनियां करती हैं इजराइल में कारोबार, ईरानी हमले के बाद शेयरों पर रखें नजर

Iran Israel War Updates: ईरान ने विस्फोटक ड्रोन और मिसाइलों के साथ इजराइल पर अपना पहला सीधा हमला किया। इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर पड़ेगा। 15 भारतीय कंपनियां भी फोकस में रहेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 भारतीय कंपनियों का इजराइल में कारोबार
  • शेयरों पर पड़ सकता है असर
  • शेयर बाजार भी होगा प्रभावित

Iran Israel War Updates: ईरान ने शनिवार को विस्फोटक ड्रोन और मिसाइलों के साथ इजराइल पर अपना पहला सीधा हमला किया, जिससे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा और शांति के लिए खतरा पैदा हो गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि बीते कुछ वर्षों, खासकर हाल के हफ्तों में, इजरायल ईरान के सीधे हमले के लिए तैयारी कर रहा है। नेतन्याहू ने कहा कि हमारा डिफेंसिव सिस्टम तैनात है, हम डिफेंसिव और अटैकिंग दोनों तरह की किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल मजबूत है। आईडीएफ (इजराइल डिफेंस फोर्स) मजबूत है। जनता मजबूत है। मगर ईरान-इजराइल की सीधी जंग का दुनिया भर के शेयर बाजारों पर असर पड़ने की संभावना है। वहीं 15 भारतीय कंपनियां ऐसी हैं, जो इजराइल में मौजूद हैं या वहां की कंपनियों के साथ मिलकर कारोबार करती हैं। इन कंपनियों के शेयर भी फोकस में रहेंगे।

Iran Israel War Updates

ईरान इज़राइल युद्ध का शेयर बाजार पर असर

ये भी पढ़ें -

End of Feed