निदेशक नियुक्त नहीं करने पर IOC, GAIL, ONGC पर लगातार तीसरी तिमाही जुर्माना लगा

IOC, GAIL, ONGC Fined:निदेशकों की नियुक्ति सरकार द्वारा की जानी है और इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। पिछली दो तिमाहियों में भी कंपनियों को इसी कारण से जुर्माने का सामना करना पड़ा था।

IOC, GAIL, ONGC Fined: सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज तेल और गैस कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), ओएनजीसी और गेल (इंडिया) पर उनके निदेशक मंडल में निदेशकों की अनिवार्य संख्या रखने के मानदंड को पूरा नहीं करने के चलते लगातार तीसरी तिमाही में जुर्माना लगाया गया है।

निदेशक नियुक्त नहीं करने पर IOC, GAIL, ONGC  पर लगातार तीसरी तिमाही जुर्माना लगा

शेयर बाजार पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, तेल रिफाइनिंग और ईंधन विपणन कंपनियों आईओसी, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल), गैस कंपनी गेल और तेल रिफाइनरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) एवं मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) पर कुल 32.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

End of Feed