Gold ETF में बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, अगस्त में लगाए 1,028 करोड़ रुपये, बना 16 महीनों का रिकॉर्ड

Investment In Gold ETF: आंकड़ों के अनुसार, गोल्ड ईटीएफ में अगस्त में 1,028 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इससे पहले जुलाई में इसमें 456 करोड़ रुपये का निवेश आया था। उससे पहले, गोल्ड ईटीएफ में लगातार तीन तिमाहियों की बिकवाली के बाद अप्रैल-जून की अवधि के दौरान 298 करोड़ रुपये का निवेश देखा गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • गोल्ड ईटीएफ में आया 1028 करोड़ का निवेश
  • अगस्त में 16 महीनों में सबसे अधिक निवेश
  • जुलाई में 456 करोड़ रुपये का निवेश आया था

Investment In Gold ETF: अमेरिका में ब्याज दरों (US Interest Rate) में वृद्धि जारी रहने के बीच गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) या गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में अगस्त में 1,028 करोड़ रुपये का निवेश आया है, जो बीते 16 महीनों में सबसे अधिक है। अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने से आर्थिक वृद्धि की रफ्तार प्रभावित हुई है।

Investment In Gold ETF

गोल्ड ईटीएफ में अगस्त में आया 1028 करोड़ का निवेश

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ ही गोल्ड ईटीएफ कैटेगरी में सालाना आधार पर इनफ्लो 1,400 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। अगस्त में गोल्ड ईटीएफ में इनफ्लो के अलावा इसका संपत्ति आधार और निवेशक खातों (फोलियो) की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

End of Feed