Inox Wind Share Price: आइनॉक्स विंड का शेयर 2 जून को शुरुआती तेजी के बाद लाल निशान में पहुंच गया। मार्च तिमाही में कंपनी के फाइनेंशियल रिजल्ट शानदार रहे। आइनॉक्स विंड का प्रॉफिट 186.87 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में चार गुना से अधिक है। शेयर ने दिन की शुरुआत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लगभग 3% की तेजी के साथ की, लेकिन उसके बाद यह गति खो बैठा और साढ़े 11 बजे 4.25 रु या 2.18% की गिरावट के साथ 190.75 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले एक साल में शेयर 24% और पिछले एक महीने में 14.8% चढ़ा है।
प्रॉफिट 4 गुना बढ़ने के बावजूद लुढ़का
ये भी पढ़ें -
इनकम भी हो गयी दोगुनी
मार्च तिमाही में आइनॉक्स विंड की आय में दोगुने से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके चलते प्रॉफिट में उछाल आया। तिमाही आधार पर, इनकम में 40% और नेट प्रॉफिट में 60% से अधिक की वृद्धि हुई।
पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए, आनॉक्स विंड ने 448.22 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया, जबकि उससे पिछले वित्त वर्ष में इसे 35.65 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
कंपनी की आय भी दोगुनी हो गई। इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने 1.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
आइनॉक्स विंड की ऑर्डर बुक
आनॉक्स विंड की ऑर्डर बुक 3.2 गीगावाट की है, जिसमें एनटीपीसी, सीईएससी, एनएलसी इंडिया, कॉन्टिनम, एम्प्लस और हीरो फ्यूचर एनर्जीज जैसे ग्राहक शामिल हैं। कंपनी के ग्रुप सीईओ (नवीकरणीय व्यवसाय) कैलाश ताराचंदानी ने इस मजबूत ऑर्डर बुक पर संतोष जताया।
आइनॉक्स विंड एनर्जी और इनॉक्स विंड के बीच व्यवस्था योजना को एनसीएलटी की मंजूरी मिलने से कंपनी की बैलेंस शीट और मजबूत हुई है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
