सुनक की पत्नी को मिलेंगे 68 करोड़, ये भारतीय कंपनी कराएगी बंपर कमाई

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 15, 2023, 08:25 AM IST

Infosys Dividend 2023: इंफोसिस (Infosys) का वित्त वर्ष 2023 के लिए शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 17.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। मार्च तिमाही में इंफोसिस का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.8 फीसदी है।

Infosys Dividend 2023: इंफोसिस वित्त वर्ष 2023 के लिए शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 17.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। जिससे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (British Prime Minister Rishi Sunak) की पत्नी अक्षता मूर्ति (Akshata Murty) को 68 करोड़ रुपये से अधिक डिविडेंड के रूप में मिलेंगे। अक्षता मूर्ति के पास पूरी पेडअप कैपिटल की करीब 1.07 फीसदी होल्डिंग है। जिसकी वजब से यह डिविडेंड उनको मिलेगा। कंपनी के दिसंबर 2022 की शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक उनके पास इंफोसिस के 3,89,57,096 इक्विटी शेयर हैं। इस तरह 17.50 रुपये के हिसाब से उन्हें 68.17 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलेगा। अक्षता मूर्ति इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी हैं।

Rishi Sunaks wife Akshata Murty

ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति।

इस डेट तक शेयरों को होल्ड रखना होगा जरूरी

End of Feed