इंफोसिस का कर्मचारियों को फरमान, महीने में 10 दिन ऑफिस से करना होगा काम

Infosys Ends Work From Home: 20 नवंबर, 2023 से शुरू होने जा रही इस व्यवस्था के तहत हर महीने कर्मचारियों को कम से कम दस दिन ऑफिस से काम करना होगा। कर्मचारियों के सामने ''इन-पर्सन कॉलाबोरेशन वीक्स'' का भी कंसेप्ट रखा गया है, जिसके दौरान सभी कर्मचारियों को ऑफिस से काम करना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंफोसिस का कर्मचारियों को फरमान
  • महीने में 10 ऑफिस से काम करें
  • 20 नवंबर से होगा जरूरी

Infosys Ends Work From Home: प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने लोवर-लेवल के कर्मचारियों को हर महीने कम से कम दस दिन ऑफिस से काम करने को कहा है। इसे कंपनी की वर्क पॉलिसी में एक बड़ा शिफ्ट माना जा रहा है। कंपनी का ये कदम इसकी रिटर्न-टू-ऑफिस (आरटीओ) अप्रोच को मजबूत करने और हाइब्रिड वर्क मॉडल को अपनाने की रणनीति का हिस्सा है।

इन-पर्सन कॉलाबोरेशन वीक्स

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इंफोसिस के एक वाइस प्रेसिडेंट ने स्पेसिफिक जॉब लेवल के कर्मचारियों से आग्रह किया है, (विशेष रूप से बैंड 5 और 6) कि वे ऑफिस लौटें। इन स्तरों में मिड लेवल के मैनेजर्स, प्रोजेक्ट लीडर्स और एंट्री लेवल के कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

End of Feed