Indigo Fuel Surcharge:इंडिगो अब टिकट पर नहीं लेगी ईंधन सरचार्ज, हवाई सफर होगा सस्ता !

Indigo Fuel Surcharge: कंपनी प्रत्येक टिकट दूरी के अनुसार 300 से 1000 रुपये तक ईंधन शुल्क लेती थी। इंडिगो के फैसले के बाद हवाई सफर सस्ता हो सकता है। हालांकि इस संबंध कंपनी ने टिकट में कटौती की घोषणा नहीं की है।

Indigo Fuel Surcharge:हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने विमान ईंधन की कीमतों में कमी के बाद बृहस्पतिवार से ईंधन शुल्क वसूलना बंद करने की घोषणा की है।एयरलाइन ने एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में उछाल के बाद अक्टूबर 2023 की शुरुआत से ईंधन शुल्क वसूलना शुरू किया था। इसके तहत कंपनी प्रत्येक टिकट दूरी के अनुसार 300 से 1000 रुपये तक ईंधन शुल्क लेती थी। इंडिगो के फैसले के बाद हवाई सफर सस्ता हो सकता है। हालांकि इस संबंध कंपनी ने टिकट में कटौती की घोषणा नहीं की है।

indigo

कंपनी ने क्या कहा

विमानन कंपनी के अनुसार, हाल ही में एटीएफ की कीमतों में कमी के कारण ईंधन शुल्क वापस ले लिया गया है। इंडिगो की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एटीएफ की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इसलिए हम कीमतों या बाजार स्थितियों में किसी भी बदलाव से निपटने के लिए अपने किराए और उसके घटकों को समायोजित करना जारी रखेंगे। ईंधन शुल्क एयरलाइन की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लागू था।

End of Feed