पकड़नी है फ्लाइट तो 3.5 घंटे पहले पहुंचे एयरपोर्ट, एयरलाइन की यात्रियों को सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 13, 2022, 03:27 PM IST

Indigo: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) में भारी भीड़ होने से यात्री काफी परेशान हैं। यात्री इसकी शिकायत भी कर रहे हैं। ऐसे में इंडिगो ने यात्रियों को खास सलाह भी दी है।

नई दिल्ली। हवाई यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों को घरेलू प्रस्थान से कम से कम 3.5 घंटे पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के लिए एक यात्रा परामर्श जारी किया है। एयरलाइन ने यात्रियों से सुचारु सुरक्षा जांच के लिए 7 किलोग्राम वजन का केवल एक हैंड बैगेज ले जाने की सलाह दी है। गौरतलब है कि दिल्ली के हवाई अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है और चेक-इन और बोर्डिंग का समय सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है। इंडिगो ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, यात्रियों से अनुरोध है कि वे घरेलू प्रस्थान से कम से कम 3.5 घंटे पहले हवाईअड्डे पर पहुंचें और 7 किलोग्राम वजन का केवल एक सामान ले जाएं।

airport

पकड़नी है फ्लाइट तो 3.5 घंटे पहले पहुंचे एयरपोर्ट, एयरलाइन की यात्रियों को सलाह

कृपया सुनिश्चित करें कि आपने अतिरिक्त सुविधा के लिए अपना वेब चेक-इन पूरा कर लिया है। एयरलाइन ने हवाई यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर प्रवेश के लिए गेट नंबर 5 और 6 का उपयोग करने के लिए भी निर्देशित किया।

End of Feed