इंडिगो, डेल्टा, एयर फ्रांस-केएलएम, वर्जिन अटलांटिक ने की साझेदारी की घोषणा, वैश्विक एयरलाइन बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

इंडिगो 2022 से एयर फ्रांस-केएलएम और वर्जिन अटलांटिक के साथ साझेदारी में है। इस बीच, रविवार को घोषित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय आधार पर एयरलाइनों के बीच गहन सहयोग के लिए एक रूपरेखा तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

एयरलाइन कंपनियों इंडिगो, डेल्टा एयर लाइन्स, एयर फ्रांस-केएलएम और वर्जिन अटलांटिक ने रविवार को भारत से यूरोप और उत्तरी अमेरिका तक हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए साझेदारी की घोषणा की। बयान के अनुसार, अमेरिका, कनाडा, यूरोप और भारत के दर्जनों शहरों को जोड़ते हुए, एयरलाइन कंपनियों का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करना है, साथ ही वैश्विक विमानन में संपर्क और सहयोग के लिए नए मानक स्थापित करना है।

Indigo Airlines

इंडिगो, डेल्टा, एयर फ्रांस-केएलएम, वर्जिन अटलांटिक ने की साझेदारी की घोषणा

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार कर रही IndiGo

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार कर रही है और चालू वित्त वर्ष में 10 विदेशी शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारी में है। इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स, डेल्टा एयरलाइन्स के सीईओ एड बास्टियन, एयर फ्रांस-केएलएम के सीईओ बेंजामिन स्मिथ और वर्जिन अटलांटिक के सीईओ शाई वीस ने इस साझेदारी की घोषणा राष्ट्रीय राजधानी में संयुक्त रूप से की। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है।

End of Feed