पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोने के आयात में रिकॉर्ड उछाल, न खरीदने की पीएम मोदी की अपील पर छिड़ी बहस

Gold Imports: पश्चिम एशिया तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मितव्ययिता की अपील की। उन्होंने ईंधन उपयोग, सोने की खरीद और विदेश यात्राएं कम करने को कहा ताकि अर्थव्यवस्था मजबूत रहे।

Gold Imports : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ( West Asia tensions) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मितव्ययिता अपनाने की अपील ने भारत में बढ़ते सोने के आयात को चर्चा का विषय बना दिया है। प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि सरकार देश को पश्चिम एशिया संकट के संभावित आर्थिक प्रभावों से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने नागरिकों से ईंधन का सोच-समझकर उपयोग करने, अनावश्यक विदेश यात्राएं टालने और फिलहाल सोने की खरीद को सीमित रखने की सलाह दी। मोदी के अनुसार, ऐसे कदम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में मदद करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि वैश्विक परिस्थितियों का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है, इसलिए जनता और सरकार दोनों को जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने के बढ़ते आयात से व्यापार घाटा बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक संतुलन प्रभावित होने की आशंका रहती है। भारत में सोने के आयात को समझने के लिए प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं-

gold imports, West Asia tensions, Narendra Modi, austerity measures, fuel conservation, foreign travel, Indian economya, Ashwini Vaishnaw, Indian Railways, Mumbai Ahmedabad Bullet Train

भारत में बढ़ते सोने के आयात (तस्वीर-istock)

Gold Imports: आयात के आंकड़े

भारत का सोना आयात 2025-26 में 24 प्रतिशत से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह 2024-25 में 58 अरब डॉलर, 2023-24 में 45.54 अरब डॉलर, 2022-23 में 35 अरब डॉलर, 2021-22 में 46.14 अरब डॉलर, 2020-21 में 34.62 अरब डॉलर और 2019-20 में 28.2 अरब डॉलर था। मात्रा के हिसाब से आयात 2025-26 में 4.76 प्रतिशत घटकर 721.03 टन रह गया जो 2024-25 में 757.09 टन था। यह 2023-24 में 795.2 टन और 2022-23 में 678.3 टन था। भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता है। आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग द्वारा संचालित होता है। वैश्विक अनिश्चितता के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है जिससे इसकी मांग बढ़ जाती है।

End of Feed