भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.11 अरब डॉलर घटा, अब कितना है

Foreign Exchange Reserves: 20 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.11 अरब डॉलर घटकर 723.60 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इससे पहले वाले सप्ताह में भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था, लेकिन ताजा आंकड़ों में इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

Foreign Exchange Reserves : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 20 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.11 अरब डॉलर घट गया। इसके बाद कुल भंडार 723.60 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 6 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 8.66 अरब डॉलर बढ़कर 725.72 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। यानी एक सप्ताह पहले जहां भंडार रिकॉर्ड स्तर पर था, वहीं अगले ही सप्ताह इसमें गिरावट दर्ज की गई।

Foreign exchange reserves, Reserve Bank of India, RBI, Forex assets, Foreign currency assets

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट (तस्वीर-istock)

विदेशी मुद्रा एसेट्स में कमी

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक रिजर्व बैंक के अनुसार, कुल भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) होती हैं। 20 फरवरी को समाप्त सप्ताह में ये परिसंपत्तियां 1.03 अरब डॉलर घटकर 572.56 अरब डॉलर रह गईं। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों को डॉलर में दर्शाया जाता है। इसमें भारत के भंडार में रखी गई अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं जैसे यूरो, पाउंड और येन के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर भी शामिल होता है। इसलिए इन मुद्राओं की कीमतों में बदलाव का सीधा प्रभाव कुल विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ता है।

End of Feed