विकास की रफ्तार तेज, लेकिन कर्ज की रफ्तार धीमी, वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में दिखी ये चिंता

Indian Economy: वित्त मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर वृद्धि के मार्ग पर है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में घरेलू आपूर्ति और मांग मजबूत रही। महंगाई दर नियंत्रण में है और मानसून की अच्छी प्रगति के कारण अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मजबूती के साथ प्रवेश कर रही है। कर्ज वृद्धि में सुस्ती चिंता का विषय है।

Indian Economy : वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर रुख के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में घरेलू आपूर्ति और मांग की बुनियाद मजबूत दिखाई दे रही है। महंगाई दर नियंत्रण में रहने और मानसून की अच्छी प्रगति के कारण अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही में भी मजबूती से प्रवेश कर रही है।

Indian economy, economic growth

भारतीय अर्थव्यवस्था वृद्धि की राह पर, कर्ज वृद्धि में नरमी चिंता का विषय (तस्वीर-istock)

वैश्विक अस्थिरता और व्यापार अनिश्चितता का असर

हालांकि वैश्विक तनाव बढ़ा है, खासकर अमेरिका में कमजोर आर्थिक वृद्धि के चलते भारतीय निर्यात की मांग प्रभावित हो सकती है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2025 की पहली तिमाही में 0.5% घट गई है। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के शुल्क नीति में अनिश्चितता भारत के व्यापार प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

End of Feed