माउंटेन रडार क्या है? जिसके लिए रक्षा मंत्रालय की BEL से हुई 1950 करोड़ रुपये की डील

Mountain Radars: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए दो माउंटेन रडार और जरूरी बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 1,950 करोड़ रुपये के डील पर हस्ताक्षर किए। आइए जानते हैं यह है क्या? और देश की सुरक्षा में इसका क्या योगदान होगा।

Mountain Radars : रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार (31 मार्च 2026) को भारतीय वायु सेना के लिए दो नए माउंटेन रडार और उनसे जुड़े बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 1,950 करोड़ रुपये की डील पर हस्ताक्षर किए। यह कदम देश की हवाई सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

Defense Ministry, Indian Air Force, Mountain Radar, BEL

भारतीय वायु सेना के लिए माउंटेन रडार (तस्वीर-istock)

माउंटेन रडार क्या है?

माउंटेन रडार वह रडार सिस्टम है जिसे पहाड़ों पर लगाया जाता है। यह रडार हवाई क्षेत्र में किसी भी अनधिकृत या संदिग्ध गतिविधियों को दूर से पहचानने में सक्षम होता है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन रडारों के सक्रिय होने से देश की हवाई सुरक्षा में काफी सुधार होगा और राष्ट्रीय सुरक्षा और मजबूत होगी।

End of Feed