15 साल की सबसे बड़ी गिरावट! 2026 में शेयर बाजार से ₹48 लाख करोड़ साफ, पाकिस्तान की GDP से ज्यादा नुकसान

2026 में भारतीय शेयर बाजार से अब तक 48 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू साफ हो चुकी है। यह रकम पाकिस्तान की जीडीपी से भी ज्यादा है। पिछले 15 साल में भारतीय शेयर बाजार में आई यह सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

India market Crash 2026: भारतीय शेयर बाजार के लिए 2026 अब तक भारी गिरावट वाला साल साबित हुआ है। साल की शुरुआत से अब तक बाजार से करीब $533 अरब यानी लगभग ₹48 लाख करोड़ की मार्केट वैल्यू साफ हो चुकी है। यह पिछले 15 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

Biggest Market Crash

15 साल में सबसे बड़ी गिरावट का दौर

15 साल में सबसे बड़ी गिरावट

2026 में अब तक भारतीय कंपनियों की कुल मार्केट कैप में करीब $533 अरब की गिरावट दर्ज की गई है। रुपये में यह नुकसान करीब ₹48 लाख करोड़ बैठता है। यह गिरावट 2011 के बाद सबसे बड़ी है। उस समय पूरे साल के दौरान भारतीय बाजार से करीब $625 अरब की मार्केट वैल्यू साफ हो गई थी। गिरावट के बाद भारत की कुल मार्केट कैप अब घटकर करीब $4.77 ट्रिलियन रह गई है, जो अप्रैल 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। साल की शुरुआत में यह करीब $5.3 ट्रिलियन थी।

End of Feed