Dollar vs Rupee: Stock Market के साथ रुपया भी धड़ाम! 46 पैसे गिरकर ऑल-टाइम लो पर, जानें ताजा एक्सचेंज रेट

Dollar vs Rupee: सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे टूटकर 92.20 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और वैश्विक तनाव ने रुपए पर भारी दबाव बना दिया है।

Dollar vs Rupee: शेयर बाजार में गिरावट के साथ रुपया भी धड़ाम हो गया है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर ऑल टाइम लो 92.34 पर पहुंच गया। बता दें कि नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को भारतीय रुपया 0.50% या 46 पैसे गिरकर 92.1975 अमेरिकी डॉलर पर खुला। इसके बाद गिरावट और बढ़ गई। ईरान संकट बढ़ने और कच्चे तेल में उछाल से रुपया में बड़ी गिरावट आई है। बता दें कि कच्चा तेल पहली बार 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।

Dollar vs Rupee

Indian Rupee Hits Record Low (Photo: iStock)

रुपए की गिरावट का मुख्य कारण

रुपए की गिरावट का सबसे बड़ा कारण क्रूड ऑयल कीमतों का उछाल रहा है। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और आपूर्ति बाधाओं ने तेल की कीमतों को 100 डॉलर से ऊपर पहुंचा दिया है, जिससे भारत जैसे तेल आयातक देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसे इस तरह समझ सकते हैं कि जब तेल की कीमत बढ़ती है तो भारत को अधिक डॉलर खर्च करने पड़ते हैं, जिससे रुपए की मांग कम होती है और मुद्रा गिरती है। भारत दुनिया में तेल का एक बड़ा आयातक देश है और कच्चे तेल की कीमतें सीधे तौर पर भारत के व्यापार संतुलन और विदेशी मुद्रा की जरूरत को प्रभावित करती हैं। भारत अपनी अधिकांश तेल की जरूरत विदेशों से आयात करता है, इसलिए तेल की कीमतों में वृद्धि रुपए के लिए सीधे दबाव पैदा करती है।

End of Feed