अगले वित्त वर्ष में किस दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, बिजनेस लीडर्स ने दिए सुझाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 13, 2023, 04:04 PM IST

Indian Economy: भारत की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर सभी लोग अनुमान लगाते हैं। बिजनेस लीडर्स का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान भारत की जीडीपी बढ़ेगी।

नई दिल्ली। करीब 60 फीसदी बिजनेस लीडर्स का मानना है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगा। डिलाइट टच टोहमात्सू इंडिया की ओर से किए गए सर्वेक्षण में कारोबारियों ने कहा कि उद्योग क्षेत्रों में रसायन, पूंजीगत सामान और ऊर्जा उच्च वृद्धि दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान, उत्पादन से जुड़ा प्रोत्साहन (पीएलआई) और भारतीय रिजर्व बैंक की अनुकूल मौद्रिक नीतियां, बुनियादी ढांचे पर खर्च में वृद्धि और अनुसंधान व नवाचार इस गति को और आगे बढ़ाएंगे।

economy

अगले वित्त वर्ष में किस दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, बिजनेस लीडर्स ने दिए सुझाव

सर्वेक्षण के अनुसार आर्थिक विकास के लिए पूंजीगत व्यय की गति, बुनियादी ढांचे के विकास और निजी भागीदारी के माध्यम से बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण को बढ़ावा देने की आवश्यकता महत्वपूर्ण है। सर्वेक्षण में साठ प्रतिशत उत्तरदाताओं ने भारत सरकार के बॉन्ड के माध्यम से धन जुटाने का सुझाव दिया।

End of Feed